भारत में एक से बढ़कर एक खूबसरत जगह हैं जिन्हें देखने के लिए विदेश से भी पर्यटक आते हैं। लेकिन इन्ही जगहों में से कुछ ऐसी भी जगहें हैं जो अपनी भूतिया और डरावनी कहानियों के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको भारत की 10 सबसे भूतिया और डरावनी जगहों के बारे में जानकारी देंगे, 10 Most Haunted Places in India. अगर आप इनमें से किसी जगह पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जाने पहले एक बार इन जगहों के बारे में जरूर जान लें।
1. कुलधारा, राजस्थान
आज के समय में राजस्थान के कुलधारा गांव में कोई नहीं रहता है। इस गांव को श्रापित गांव के नाम से भी जाता है। कहा जाता है कि यहां सालों पहले पालीवाल ब्राम्हण समाज के लोग रहा करते थे। यहां के एक मंत्री के साथ गांव के सरपंच की बेटी भाग गई, मंत्री सरपंच की बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। लेकिन गांव वालों को ये मंजूर नहीं था। जिसके बाद मंत्री ने उन लोगों से दो-गुना लगान वसूल करना शुरू कर दिया। मंत्री के सामने झुकने से अच्छा गांव वालों ने गांव को खाली करने का फैसला किया और ऐसा कहा जाता है कि जाते-जाते गांव को श्रापित कर गए। गांव के श्रापित होने के बाद से कोई भी बस्ती वहाँ नहीं बस पाई। आज इस गाँव के घर खंडहर बन चुके हैं, जो दिखने में बहुत डरावने लगते हैं। इस गाँव में रात को रुकना मना है। अगर कोई उस गांव में रात में रुकने की कोसिश करता है तो वो गायब हो जाता है।
2. भानगढ़ का किला, राजस्थान
भारत के सबसे डरावनी जगहों में से एक भानगढ़ के किले अपनी डरावनी और भूतिया घटना के लिए प्रसिद्ध है। इस किले की रहस्यमयी दुनिया पर विदेशों से भी जानकार आकर रीसर्च कर चुके हैं, लेकिन इस किले का राज आज तक कोई नहीं जान पाया। ऐसा कहा जाता है कि पुराने जमाने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ का किला भूतिया किले में बदल गया। शाम होने के बाद इस किले में जान वर्जित है। कई लोगों ने इस किले में जाने की कोशिश भी किए लेकिन कुछ देर में ही वापस आ गए, उन्हें यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हुई। इस किले के आस-पास बने घरों की छतें नहीं हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाए, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।
3. रामोजी फिल्मसिटी, हैदराबाद
रामोजी फिल्मसिटी के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रामोजी फिल्मसिटी भी भूतिया है? ऐसा मानना है कि रामोजी फिल्मसिटी के कई होटलों में भूत रहते हैं। यह फिल्मसिटी निजाम सुल्तान की धरती पर बना है, यहाँ उस समय कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थीं। यहां कई बार लोगों को अनजान छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने की आवाजें आती हैं।
4. जतिंगा घाटी, असम
असम में जतिंगा घाटी देखने में बहुत सुंदर है। लेकिन सितम्बर के महीने में आने वाली हर अमावस की रात को यहां भारी संख्या में रहस्यमयी रूप से पक्षी मर जाते हैं। रहस्यमयी रूप से मरने वाले पक्षी प्रवासी होते हैं। अमावस की रात को ही इन पक्षियों का यहां आकर मरने के पीछे का कारण आज तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है।
5. जीपी ब्लॉक, मेरठ
उत्तर प्रदेश, मेरठ का जीपी ब्लॉक भी सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां पर एक औरत लाल साड़ी पहने लोगों को नजर आती है। ये औरत यहां जीपी ब्लॉक के एक घर से निकलती है। इसके अलावा लोगों ने यहां पर चार पुरुषों को मोमबत्ती की रोशनी में बैठे हुए भी देखा है। जीपी ब्लॉक के आस- पास लोग दिन में भी आने से डरते हैं।
6. ताजमहल पैलेस, मुंबई
मुंबई का ताजमहल पैलेस अपने आर्किटेक्चर और इंटीरियर के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस वास्तुकार ने इस ताजमहल पैलेस को बनाया था उसने खुद ही यहां आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे की वजह यह बताई जाती है कि वास्तुकार जैसी डिजाइन इसकी बनाना चाहता था वैसी बन नहीं पा रही थी। इसलिए निराश होकर उसने ताजमहल पैलेस के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। तब से यहां आने वाले कई लोगों को लगता है कि उन्होंने किसी अनजान व्यक्ति की परछाई को यहां पर देखा है। वास्तुकार की आत्मा ताजमहल पैलेस में ही नजर आती है।
7. अग्रसेन की बावली, दिल्ली
दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बावली देखने में बेहद खूबसूरत है। ऐसा कहा जाता है कि इस बावली में जब काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को अपने करीब बुलाता है और इसमें कूदने के लिए सम्मोहित करता है। यहां तक कि आज भी यहां लोग शाम ढलने के बाद नहीं जाते हैं।
8. टनल नंबर 103, शिमला
शिमला – कालका रोड पर स्थित टनल नंबर 103 भी भूतिया माना जाता है। लोगों का मानना है कि यहां पर कई आत्माओं का वास है। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऐसा लगेगा कि कोई आपके आसपास ही बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां एक औरत की आत्मा को घूमते हुए भी देखा है।
9. दिल्ली कैंट, दिल्ली
दिल्ली की सबसे खूबसूरत और शांत इलाका दिल्ली कैंट भी भूतिया माना जाता है। कई लोगों का कहना है कि यहां अक्सर रात करीब 3 बजे के आस-पास सफेद साड़ी पहनी एक औरत लोगों से लिफ्ट मांगती है। जो लोग इसे लिफ्ट दे देते हैं वो उसके बाद कभी वापस नहीं लौटते और जो गाड़ी नहीं रोकते या लिफ्ट देने से मना कर देते हैं उनके साथ तो बड़ा अजीब होता है। ये लड़की उनकी गाड़ी की बराबरी से दौड़ते हुए दिखती है।
10. बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल का बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन पुरुलिया जिले में स्थित है। दशकों पहले यात्रियों ने इस स्टेशन पर आना छोड़ दिया था। यहाँ रहने वाले लोगों का मानना था कि उन्होंने यहां सफेद साड़ी पहने एक लड़की ट्रैक पर चलते हुए दिखाई देती है। इसके बाद से ही इस रेलवे ट्रैक को भूतिया घोषित कर के बंद कर दिया गया।
उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी (10 Most Haunted Places in India) आपके पसंद आई होगी।