Haunted Places in Bihar: बिहार एक ऐतिहासिक जगह है, जो की अपनी संस्कृति और भाषा के लिए जाना जाता है। इस सबके अलावा बिहार भूतिया घटनाओं के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। बिहार में कुछ ऐसी जगहें है जहां दिन में भी जाना आपको भारी पड़ सकता है। चलिए जानते हैं बिहार की 5 सबसे हॉन्टेड जगहों के बारे में।
1. सिवान का कब्रिस्तान (Siwan’s Cemetery)
बिहार के सिवान जिले में एक कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान को सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ के लोगों का कहना है कि शाम के समय इस कब्रिस्तान के आसपास कोई नहीं जाता है। इस कब्रिस्तान से जुड़ी और भी कई अजीबो गरीब कहानियां भी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि रात में यहां पर कई आवाजें सुनाई देती हैं।
2. मधुबनी का तालाब (Madhubani pond)
मधुबनी अपनी पेंटिंग के लिए बहुत फेमस है। मधुबनी अपनी पेंटिंग के अलावा एक तालाब को लेकर भी बहुत फेमस है। यहाँ लोग बताते हैं कि कई साल पहले मधुबनी तालाब में लोगों से भरी एक नाव पलट गई थी। जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे, इसमें सभी 50 लोग मारे गए। इस घटना के बाद से तालाब में दोबारा कभी नाव नहीं चलाई गई।
3. पटना- औरंगाबाद रोड (Patna- Aurangabad Road)
पटना और औरंगाबाद को जोड़ने वाली सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सड़क को बिहार की सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ के लोगों का कहना है कि यहां पर देर रात आत्माएं भटकती हैं।
4. पटना का भूत बंगला (Patna’s Ghost Bungalow)
बिहार की राजधानी पटना में एक पुराना बंगला है जहां पर कई हांटेड घटनाएं हो चुकी है। जिसके कारण इसे पटना का भूत बंगला कहा जाता है। यह बंगला लोहिया नगर में स्थित है। इसको लेकर लोगों का कहना है कि इस बंगले में प्रेत आत्माओं का कब्जा है।
5. जालान संग्रहालय (Jalan Museum)
जालान संग्रहालय भी बिहार के सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक है। जालान संग्रहालय को किले घर के नाम से भी जाना जाता है। लोगों का कहना है कि जालान संग्रहालय में केयरटेकर की आत्मा भटकती है। इस संग्रहालय में आने वाले कई लोगों ने आत्मा को देखा भी है।
इन कहानियों में कितनी सच्चाई है इसका दावा नहीं किया जा सकता है। उम्मेद करते हैं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।